लाइव न्यूज़ :

ईरान में भूकंप के दो झटके, एक की मौत : सरकारी टीवी

By भाषा | Updated: November 14, 2021 22:02 IST

Open in App

तेहरान, 14 नवंबर (एपी) ईरान के दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत में मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किये गये। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सरकारी टीवी ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

सरकारी टीवी ने बंदर अब्बास के गवर्नर अजीजुल्ला कोनारी के हवाले से कहा है कि भूकंप के कारण बिजली का एक खंभा 22 साल के एक युवक के सिर पर गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गयी।

ईरान के भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भकंप के झटके राजधानी तेहरान से एक हजार किलोमीटर दक्षिण में स्थित केशम द्वीप पर दोपहर में महसूस किये गये। इसने कहा है कि भूकंप की तीव्रता 6.4 और 6.3 मापी गयी और यह 18 किलोमीटर की गहराई में आया ।

भूकंप का केंद्र होर्मोजगन प्रांत में बंदर अब्बास बंदरगाह से 60 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित था ।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा है कि भूंकप की तीव्रता क्रमश: 6 और 6.3 आंकी गयी। इससे नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल