लाइव न्यूज़ :

ट्विटर की शीर्ष अधिवक्ता भारतवंशी गड्डे की अहम भूमिका थी ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को बंद करने के पीछे

By भाषा | Updated: January 12, 2021 15:02 IST

Open in App

न्यूयार्क, 12 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित करने के अभूतपूर्व फैसले के पीछे इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट की शीर्ष अधिवक्ता भारतवंशी विजया गड्डे की भूमिका प्रमुख थी। यह फैसला अमेरिकी संसद भवन में निवर्तमान राष्ट्रपति के समर्थकों के हमले की घटना के बाद लिया गया था।

हैदराबाद में जन्मीं 45 वर्षीय गड्डे ट्विटर के कानून, लोक नीति एवं विश्वास तथा सुरक्षा की प्रमुख हैं।

शुक्रवार को गड्डे ने ट्वीट किया कि ट्रंप के अकाउंट को ‘‘और हिंसा के जोखिम को देखते हुए ट्विटर से स्थायी रूप से निलंबित किया जाता है’’। जब ट्रंप का अकाउंट निलंबित किया गया उस वक्त उनके 8.87 करोड़ फॉलोवर थे तथा वह खुद 51 लोगों को फॉलो करते थे।

गड्डे की ट्विटर प्रोफाइल के मुताबिक 2011 में इस कंपनी से जुड़ने से पहले वह अमेरिकी कंपनी जूनिपर नेटवर्क्स में वरिष्ठ विधिक निदेशक थीं। वह न्यूयार्क यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल के न्यासी बोर्ड में भी रह चुकी हैं।

उनका बचपन टेक्सास और न्यूजर्सी में बीता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?