लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीके संबंधी गलत जानकारी हटाएगा ट्विटर

By भाषा | Updated: December 17, 2020 08:24 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 दिसंबर (एपी) ट्विटर ने कहा है कि वह अपनी साइट से कोविड-19 टीके से संबंधी गलत जानकारी हटाना आरंभ करेगा।

वायरस के वास्तविक नहीं होने का दावा करने वाली, टीके के प्रभाव संबंधी दावों का खंडन करने वाली और टीकाकरण का इस्तेमाल लोगों को नुकसान पहुंचाने या नियंत्रित करने के लिए किए जाने के बेबुनियाद दावे करने जैसी पोस्ट को हटाया जाएगा।

ट्विटर ने कहा कि वह अगले बुधवार से नई नीति लागू करेगा। यदि लोग नियमों का उल्लंघन करके ट्वीट करते हैं, तो उन्हें डिलीट कर दिया जाएगा।

फेसबुक और यूट्यूब ने भी टीकों संबंधी गलत जानकारी हटाने की घोषणा की है।

ये घोषणाएं ऐसे समय में की गई हैं, जब अमेरिका में कोविड-19 का टीका लगना आरंभ हो गया है, जो कि देश के इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। ऐसे में कई लोग टीकाकरण को लेकर हिचकिचा रहे हैं और कई लोग टीकों के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं।

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को तीन लाख के पार हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा