लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने संघर्ष प्रभावित इथियोपिया में अपना ट्रेंड सेक्शन बंद किया, कहा- हिंसा की आशंका

By विशाल कुमार | Updated: November 6, 2021 10:01 IST

ट्विटर ने कहा कि हिंसा भड़काना या लोगों को अमानवीय बनाना हमारे नियमों के खिलाफ है. शारीरिक नुकसान के खतरे को देखते हुए हमने इथियोपिया में ट्रेंड को अस्थायी रूप बंद भी कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने शारीरिक नुकसान के खतरे को देखते हुए ट्रेंड को अस्थायी रूप बंद कर दिया है.हिंसा भड़काना या लोगों को अमानवीय बनाना हमारे नियमों के खिलाफ है.सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है.

नैरोबी: सोशल नेटवर्क ट्विटर ने शुक्रवार को कहा कि उसने अफ्रीका के संघर्ष प्रभावित देश इथियोपिया में अपने ट्रेंड सेक्शन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और वह हालात की समीक्षा कर रही है.

ट्विटर ने कहा कि हिंसा भड़काना या लोगों को अमानवीय बनाना हमारे नियमों के खिलाफ है. शारीरिक नुकसान के खतरे को देखते हुए हमने इथियोपिया में ट्रेंड को अस्थायी रूप बंद भी कर दिया है.

इससे पहले फेसबुक ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के उस पोस्ट को हटा दिया था जिसमें लोगों से राजधानी की ओर बढ़ रहे प्रतिद्वंद्वी टिग्रे बलों के खिलाफ खड़े होने और उन्हें दफना देने की अपील की थी.

बता दें कि, इथियोपिया में प्रतिद्वंद्वी टिग्रे बलों द्वारा राजधानी की ओर बढ़ने की धमकी देने और देश में एक साल से जारी युद्ध के तेज होने के बीच सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की मंगलवार को घोषणा कर दी है. टिग्रे क्षेत्र में पिछले एक साल में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है.

इस बीच, अमेरिका ने कहा कि इथियोपिया में सुरक्षा संबंधी हालात ‘‘बहुत खराब’’हो गए हैं और उसने वहां मौजूद अपने नागरिकों को देश छोड़कर जाने की सलाह दी.

संयुक्त राष्ट्र ने इन ताजा घटनाओं पर अत्यधिक चिंता व्यक्त की है. उसने कहा, ‘‘इथियोपिया और व्यापक क्षेत्र की स्थिरता दांव पर है’’और उसने तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है.

टॅग्स :EthiopiaTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक