लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने कोरोना वायरस के बारे भ्रामक सूचना फैलाने वाले अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

By भाषा | Updated: March 2, 2021 08:59 IST

Open in App

सेन फ्रांसिस्को (अमेरिका), दो मार्च (एपी) ट्विटर ने कहा है कि उसने ऐसे ट्वीट पर संकेत लगाने शुरू कर दिए हैं जिनमें कोविड-19 टीकाकरण के बारे में भ्रामक सूचनाएं दी गई हैं। ट्विटर ने यह भी कहा कि उसके नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले अकाउंट को बंद करने के लिए वह ‘स्ट्राइक प्रणाली’ का उपयोग कर रहा है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह कुछ पयर्वेक्षकों की मदद ले रही है जो यह आकलन कर रहे हैं कि ये ट्वीट कोविड-19 टीका भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ उसकी नीति का उल्लंघन तो नहीं कर रहे।

इससे पहले दिसंबर में भी ट्विटर ने कोविड-19 के बारे में भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ कदम उठाए थे।

कंपनी ने सोमवार को ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘‘स्ट्राइक प्रणाली की मदद से, हमें यह उम्मीद है कि लोगों को इस बारे में शिक्षित कर पाएंगे कि कुछ सामग्री हमारे नियमों की विरोधाभासी हैं, ताकि वे अपने बर्ताव और लोक संवाद के प्रभाव पर पुन: विचार कर सकें।’’

नियमों का एक बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, दो बार उल्लंघन या स्ट्राइक होने पर अकाउंट को 12 घंटे के लिए लॉक कर दिया जाएगा। पांच या अधिक बार के उल्लंघनकर्ताओं पर ट्विटर स्थायी पाबंदी लगा देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब