लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति के दो ट्वीट को लेकर ट्विटर ने दी चेतावनी, ट्रंप बोले- वह 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दे रहा है दखल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2020 07:17 IST

डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक ट्विटर पेज से दो ट्वीट किए गए हैं, जिसमें मेल-इन बैलट्स को फर्जी बताया गया है। इन दोनों लिंक पर लिखा गया है कि मेल-इन बैलट्स के बारे में तथ्य जानिए।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दो ट्वीट को भ्रामक करार दिया और उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी है।यह पहली बार है जब ट्विटर ने ट्रंप को बीते दिन चेतावनी दी है।

वाशिंगटनः ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दो ट्वीट को भ्रामक करार दिया और उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी है। यह पहली बार है जब ट्विटर ने ट्रंप को बीते दिन चेतावनी दी है। इसके बाद वह आग बबूला हो गए और दोनों के बीच आपसी नोक-झोंक देखने को मिली है। उन्होंने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि वह 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा है।   

डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक ट्विटर पेज से दो ट्वीट किए गए हैं, जिसमें मेल-इन बैलट्स को फर्जी बताया गया है। इन दोनों लिंक पर लिखा गया है कि मेल-इन बैलट्स के बारे में तथ्य जानिए। जोकि ओपन करने पर फैक्ट चेक्स पेज से जुड़ा हुआ है। इस पेज पर डोनाल्ड ट्रंप के अप्रमाणित दावों के संबंध में खबरें दिखाई देती हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर हमला बोलते हुए सिलसिले बार दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 'ट्विटर पूरी तरह से बोलने की स्वतंत्रता को धता बता रहा है, और मैं राष्ट्रपति के रूप में ऐसा नहीं होने दूंगा!'

ट्रंप ने आगे कहा, 'ट्विटर अब 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भी दखल दे रहा है। वे कह रहे हैं कि मेल-इन बैलट्स के बारे में मेरा बयान से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी होगी। यह गलत है। यह फेक न्यूज सीएनएन और ऐमजॉन वाशिंगटन पोस्ट की फैक्ट चेकिंग पर आधारित है।' वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में होने वाले चुनाव से पहले मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करते हुए और चार साल का दूसरा कार्यकाल देने की अपील की है। साथ ही, 2021 में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का वादा किया। उन्होंने लोगों से उन पर भरोसा करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 3.8 करोड़ लोगों की नौकरी चली गई है, ऐसे में ट्रंप भविष्य में अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने पर जोर दे रहे हैं। 

ट्रंप ने बार-बार कहा है, 'यह बहुत बड़े परिवर्तन का दौर है। आप चौथी तिमाही में कुछ अच्छी संख्या (अर्थव्यवस्था में वृद्धि दर की) देखने जा रहे हैं और अगला साल बहुत बेहतरीन होगा। हमने विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाई है। मैं यह दूसरी बार करूंगा।'

 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल