लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने टेक्सास के महान्यायवादी के खिलाफ मुकदमा कराया दर्ज

By भाषा | Updated: March 9, 2021 09:48 IST

Open in App

डलास (अमेरिका), नौ मार्च (एपी) ट्विटर ने टेक्सास के महान्यायवादी एवं रिपब्लिकन पार्टी के नेता जनरल केन पैक्सटन के विरुद्ध अदालत में मुकदमा दर्ज कराया है।

पैक्सटन पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी संसद परिसर में जनवरी में हुए दंगे के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खाता बंद करने पर ट्विटर के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने के लिए अपने कार्यालय का दुरुपयोग किया था।

दंगे होने के कुछ दिन बाद पैक्सटन ने ट्विटर और तकनीकी जगत की चार अन्य बड़ी कंपनियों की जांच करने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा था कि (पूर्व) राष्ट्रपति के खाते को सुनियोजित तरीके से बंद किया गया।

महान्यायवादी के कार्यालय ने मांग की थी कि कंपनियां अपने मंचों पर डाली जा रही सामग्री के नियोजन की नीति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करें।

ट्विटर ने सोमवार को मामला दर्ज कराया और कहा कि ट्रंप के खाते को बंद करने पर पैक्सटन ने सजा देने की मंशा से कार्रवाई की।

सोशल मीडिया कंपनी का कहना है कि उसने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए ऐसा निर्णय किया था।

नॉर्दर्न कैलिफोर्निया की अदालत में दायर मुकदमे में कंपनी के वकीलों ने कहा, “पैक्सटन ने स्पष्ट कर दिया था कि वह ट्विटर द्वारा लिए गए निर्णय के खिलाफ अपने कार्यालय के रसूख का भरपूर इस्तेमाल करेंगे क्योंकि वह उससे सहमत नहीं थे।”

इस मुद्दे पर पैक्सटन के कार्यालय के प्रवक्ताओं ने सोमवार शाम तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...