लाइव न्यूज़ :

चीन के राष्ट्रपति की आलोचना करने पर न्यूजीलैंड की प्रोफेसर का खाता ट्विटर ने बंद किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:03 IST

Open in App

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), छह जुलाई (एपी) न्यूजीलैंड की एक प्रोफेसर का कहना है कि उनके द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का मजाक उड़ाने पर ट्विटर ने अस्थायी रूप से उनका खाता बंद कर दिया। कैंटरबरी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऐन मैरी ब्रैडी चीन की विदेश नीति की विशेषज्ञ और कम्युनिस्ट पार्टी की प्रखर आलोचक हैं। गत सप्ताह उन्होंने पार्टी की सौंवी वर्षगांठ के महोत्सव का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था।

उन्होंने कहा कि ट्विटर ने उनके दो ट्वीट को “अनुपलब्ध” कर दिया और सप्ताहांत में उनके खाते पर अस्थायी रोक लगा दी गई, इसके बाद सोमवार को खाता पुनः चालू कर दिया गया। ट्विटर की ओर से इस कार्रवाई पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

ब्रिटेन में द टाइम्स अखबार में स्तंभकार एडवर्ड लुकास ने लिखा कि ऐसा कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंटों के ऑनलाइन शिकायत अभियान के चलते किया गया होगा। लुकास ने लिखा, “मैंने जब ट्विटर पर आक्रोश व्यक्त किया और ढेर सारी शिकायतें दर्ज कराई तब उनका खाता पुनः चालू हुआ।”

ब्रैडी ने ट्वीट कर लुकास को धन्यवाद दिया और कहा कि ट्विटर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। ब्रैडी ने लिखा, “चीनी पाबंदियों के खिलाफ बोलने वाले कम प्रभावशाली लोगों की बात सुनी जाने की संभावना कम होगी। ऐसा लगता है कि ट्विटर यह भूल गया कि वह शी चिनफिंग के लिए काम नहीं करता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब