लाइव न्यूज़ :

यूएस कैपिटल हिंसा से पहले ट्विटर के सीईओ को दी थी चेतावनी : प्रिंस हैरी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:07 IST

Open in App

लंदन, 10 नवंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने कहा है कि उन्होंने छह जनवरी को हुई यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) हिंसा से पहले ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को यह चेतावनी दी थी कि अमेरिका की राजधानी में अशांति पैदा करने के लिए सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भ्रामक सूचना के विषय पर एक ऑनलाइन परिचर्चा में हिस्सा लेते हुए हैरी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने ईमेल के जरिए ट्विटर के सीईओ जैक डोरसे को हिंसा से पहले अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।

हैरी ने री:वायर्ड टेक फोरम में कहा, ‘‘जैक और मैं छह जनवरी से पहले एक दूसरे को ईमेल भेज रहे थे, जिसमें मैंने उन्हें चेतावनी दी थी कि उनका मंच एक तख्तापलट की साजिश में मदद कर रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह ईमेल घटना के एक दिन पहले भेजा गया था और उसके बाद यह घटना हुई और इसके बाद से मैंने उनसे कुछ नहीं सुना।’’

हालांकि, ट्विटर ने हैरी के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के यूएस कैपिटल पर उमड़ने के साथ गलत सूचना व उकसाने वाली सामग्री को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने को लेकर सोशल मीडिया साइटों को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी पर आम तौर पर लोक सुरक्षा से अधिक मुनाफा कमाने पर जोर देने का आरोप लगता रहा है।

हैरी ने फेसबुक जैसे अन्य सोशल मीडिया साइटों पर भी कोविड और जलवायु परविर्तन पर गलत सूचना से अरबों लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्होंने यूट्यूब पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कोविड के बारे में भ्रामक जानकारी फैला रहे कई वीडियो उस पर डाल दिये गये, जबकि वे साइट की अपनी खुद की नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे प्रदर्शित होता है कि इसे रोका जा सकता था लेकिन उन्होंने रोकना नहीं चाहा क्योंकि इससे उन पर असर पड़ता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक