लाइव न्यूज़ :

भारत में घमासान के बीच इस देश में ट्विटर हुआ बैन, चार करोड़ लोग करते हैं इस्तेमाल, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: June 6, 2021 10:04 IST

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी का ट्वीट हटाने को लेकर विवाद मच गया है। बाद में नाइजीरिया सरकार ने पूरे देश में ट्विटर की सोवाओं पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी का ट्वीट हटाने के बाद विवादट्विटर ने राष्ट्रपति के ट्वीट को बताया था आपत्तिजनक, इसके बाद नाइजीरिया की सरकार ने लगाई रोकट्विटर ने रोक लगाये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह सरकार की कार्रवाई से बेहद चिंतित है

लागोस: नाइजीरिया सरकार ने देशभर में ट्विटर की सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए रोक दी हैं जिसके चलते लाखों लोग शनिवार को ट्विटर का इस्तेमाल नहीं कर सके।

नाइजीरिया के संचार सेवा संगठन ‘द असोसिएशन ऑफ लाइसेंस्ड टेलिकम्युनिकेशन ऑपरेटर्स’ ने एक बयान में कहा कि उसके सदस्यों ने सरकारी निर्देश के अनुसार ट्विटर की सेवाएं बंद कर दी हैं।

दरअसल, शुक्रवार को नाइजीरिया सरकार ने कहा था कि वह ‘माइक्रोब्लॉगिंग साइट’ की सेवाओं पर रोक लगा रही है क्योंकि ट्विटर ने अलगाववादी आंदोलन पर किया गया राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी का ट्वीट हटा दिया है।

देश के सूचना एवं संस्कृति मंत्री लाई मोहम्मद ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी अधिकारियों ने ट्विटर की सेवाओं पर रोक लगाने का निर्णय लिया है क्योंकि इस मंच का इस्तेमाल ‘‘ऐसी गतिविधियों के लिए हो रहा है जो नाइजीरिया के कॉरपोरेट अस्तित्व को कमजोर करने की क्षमता रखती हैं।’’

उन्होंने राष्ट्रपति का पोस्ट हटाने पर ट्विटर की आलोचना की और कहा, ‘‘नाइजीरिया में ट्विटर का मिशन संदिग्ध है’’ और ट्विटर ने पूर्व में देश की सरकार के खिलाफ भड़काऊ ट्वीट को अनदेखा किया था।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में बिआफरा अलगाववादी संगठन पर पुलिस थानों और सरकारी इमारतों पर हमला करने के आरोप लगे थे। राष्ट्रपति का ट्वीट इसी से संबंधित था।

नाइजर के राष्ट्रपति ने क्या ट्वीट किया था 

ट्वीट में बुहारी ने कहा था कि अलगाववादियों के साथ ‘‘उसी तरह का बर्ताव किया जाएगा, जो भाषा उन्हें समझ आती है।’’

ट्विटर ने बुहारी के इस पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए बुधवार को इसे हटा दिया था। ट्विटर की सेवाएं बंद करने के सरकार के निर्णय की काफी आलोचना हो रही है।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने कहा कि वह उस सोशल मीडिया पर रोक लगाने के नाइजीरिया सरकार के निर्णय की निंदा करता है जिसका इस्तेमाल देश की जनता अपने अन्य अधिकारों सहित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सूचना तक पहुंच के लिए करती है।

एमनेस्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम नाइजीरियाई अधिकारियों से गैर कानूनी रोक को तत्काल हटाने, मीडिया को नियंत्रित करने की योजनाओं को त्यागने और देश के लोगों के मानवाधिकारों का हनन बंद की मांग करते हैं।’’

नाइजीरिया में अमेरिकी मिशन ने कहा कि देश का संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है।

इन सब के बीच ट्विटर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह सरकार की कार्रवाई से बेहद चिंतित है। साथ ही कहा कि आधुनिक युग में स्वतंत्र एवं खुला इंटरनेट एक जरूरी मानवाधिकार है। अनुमान के मुताबिक देश में चार करोड़ लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।

टॅग्स :ट्विटरनाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

टेकमेनियाक्या है क्लाउडफ्लेयर में रुकावट की वजह? जानिए एक्स, चैटजीपीटी और दूसरी लोकप्रिय वेबसाइटें क्यों हुईं डाउन?

टेकमेनियाX Down: एलन मस्क का एक्स उपयोगकर्ताओं के लिए हुआ डाउन, यूजर हुए परेशान

विश्वISIS ने नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का किया दावा, सेना ने किया इनकार

विश्वनाइजीरियाः माध्यमिक विद्यालय से डकैतों ने 25 लड़कियों का किया अपहरण, कर्मचारी की मौत और अन्य घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका