लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम में Coronavirus से 12 वर्षीय लड़की की मौत, डॉक्टर भी रह गए दंग

By भाषा | Updated: March 31, 2020 21:43 IST

बीमारी से जूझ रहे बेल्जियम में कोरोना वायरस से एक बच्चे की मौत होने का यह पहला मामला है। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बेल्जियम में कोरोना वायरस से 705 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App

बेल्जियम में कोरोना वायरस से संक्रमित 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक सरकारी प्रवक्ता डॉ. इमैनुएल आंद्रे ने बताया, ‘‘कम उम्र में मौत होना एक असामान्य घटना है।’’ उन्होंने कहा कि लड़की की मौत ने ‘‘हमें चकित कर दिया है।’’

एक अन्य प्रवक्ता स्टीवन वान गुचत ने बताया कि मौत से पहले तीन दिन तक लड़की को बुखार रहा था और वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। उन्होंने बताया कि इस मामले के बारे में अन्य कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

इस बीमारी से जूझ रहे बेल्जियम में कोरोना वायरस से एक बच्चे की मौत होने का यह पहला मामला है। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस से 705 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंद्रे ने बताया कि बेल्जियम में पिछले 24 घंटे में 98 लोगों की मौत हुई और 94 लोगों की मौत पिछले दिन हुई लेकिन इसे राष्ट्रीय आंकड़े में नहीं गिना गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला