लाइव न्यूज़ :

मार्टिन लूथर किंग जूनियर की बायोपिक ‘द सेमिनेरियन’ पर बनेगी टीवी सीरीज

By भाषा | Updated: October 26, 2021 12:15 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 26 अक्टूबर लेखक पैट्रिक पार की किताब ‘द सेमिनेरियन: मार्टिन लूथर किंग जूनियर कम्स ऑफ एज’ पर अब एक टीवी सीरीज बनने जा रही है। निर्देशक लॉरेंस ‘लॉ’ वाटफोर्ड की ‘डिवाइन राइट पिक्चर्स’ ने किताब के फिल्म, टेलीविजन और डिजिटल अधिकार खरीद लिए हैं।

‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, जैक मैनिंग III और टिफनी एले बर्गेस के साथ अपनी ‘टायलर स्ट्रीट फिल्म्स’ साझेदारी के जरिए वॉटफोर्ड किताब पर एक टेलीविजन सीरीज बनाना चाहते हैं।

पार की यह किताब 2018 में प्रकाशित हुई थी, जिसमें मार्टिन लूथर किंग जूनियर के पेन्सिलवेनिया के ‘‘क्रोज़र थियोलॉजिकल सेमिनरी’ में छात्र जीवन और एक श्वेत महिला बेट्टी मोइट्ज के साथ उनके प्रेम संबंध को बयां किया गया है।

वॉटफोर्ड ने कहा, ‘‘ मैं हमेशा उन कहानियां की और अधिक आकर्षित होता हूं, जिनमें वास्तविकता से कुछ हटकर होता है। जब मैंने पहली बार डॉ. किंग और बेट्टी के संबंध के बारे में पढ़ा तो मुझे वह बेहद दिलचस्प लगा...’’

निर्देशक एवं लेखक ने कहा कि किंग की निजी जिंदगी पर सीरीज से लोग अपने नायक के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जान पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा