तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने अपने बेटे को उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:35 IST2021-02-12T20:35:12+5:302021-02-12T20:35:12+5:30

Turkmen President appoints his son as Deputy Prime Minister | तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने अपने बेटे को उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया

तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने अपने बेटे को उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया

अश्काबाद, 12 फरवरी (एपी) तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति कुरबानकुली बर्दीमहमूदू ने अपने इकलौते बेटे सरदार बर्दीमहमूदू को उपप्रधानमंत्री बना दिया है।

सरकार के दैनिक समाचार पत्र 'न्यूट्रल तुर्कमेनिस्तान' में यह जानकारी दी गई है।

बर्दीमहमूदू के इस निर्णय को ऊर्जा से समृद्ध मध्य एशियाई देश में राजनीतिक वंशवाद की नींव रखने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

राष्ट्रपति ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि उनके बेटे को नवाचार प्रौद्योगिकी का प्रभार दिया जाएगा।

सरदार इससे पहले क्षेत्रीय गवर्नर और उसके बाद कैबिनेट मंत्री को रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें उनके पिता के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है, जो साल 2006 से तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति पद पर काबिज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Turkmen President appoints his son as Deputy Prime Minister

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे