लाइव न्यूज़ :

उत्तरी इराक में रॉकेट हमले में तुर्की के एक सैनिक की मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 14:52 IST

Open in App

अंकारा, 15 अप्रैल (एपी) उत्तरी इराक में तुर्की के एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर किए गए रॉकेट हमले में एक सैनिक की मौत हो गयी, जबकि पास के गांव में एक बच्चा घायल हो गया। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उत्तरी इराक के बशीका क्षेत्र में बुधवार देर रात सैन्य अडडे पर तीन रॉकेट दागे गए। उनमें से एक रॉकेट सैन्य अड्डे पर गिरा, जबकि दो रॉकेट पास के एक गांव में गिरे, जिससे गांव का एक बच्चा घायल हो गया।

बयान के अनुसार इस हमले के तुरंत बाद हथियारों से लैस एक ड्रोन तैनात किया गया और अन्य "आवश्यक उपाय" किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ही उत्तरी इराक में एक हवाई अड्डे के पास अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना पर ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आग लगने से एक इमारत को नुकसान पहुंचा।

बहरहाल, मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि बशीका में हुए हमले के लिए कौन जिम्मेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें