लाइव न्यूज़ :

तुर्की के राष्ट्रपति ने मुद्रा के अवमूल्यन के कारण वित्त मंत्री को हटाया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:27 IST

Open in App

अंकारा, दो दिसंबर (एपी) तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बृहस्पतिवार को कोषागार और वित्त मंत्री लुत्फी एल्वन के इस्तीफे के बाद इस पद पर नयी नियुक्ति की घोषणा की।

आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित एक घोषणा के अनुसार, एर्दोआन ने नुरेद्दीन नेबाती को वित्त मंत्री बनाया है जो पहले उप मंत्री थे। इसमें कहा गया है कि एल्वन ने ‘जिम्मेदारी से मुक्त करने’ का अनुरोध किया और इसे स्वीकार कर लिया गया।

ब्याज दर में कई बार कटौती, सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर चिंताओं के बीच तुर्की की मुद्रा ‘लीरा’ में लगातार गिरावट के बाद लुत्फी एल्वन ने पद छोड़ने की घोषणा की। इस साल की शुरुआत से अब तक तुर्की की मुद्रा का करीब 40 प्रतिशत अवमूल्यन हो चुका है।

एर्दोआन ने लगातार तर्क दिया है कि ऊंची ब्याज दरों से महंगाई बढ़ती है जबकि पारंपरिक अर्थशास्त्र के हिसाब से यह उलट सोच है। राष्ट्रपति ब्याज दरों में अंतर के कारण 2019 से सेंट्रल बैंक के तीन गर्वनर को हटा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा