लाइव न्यूज़ :

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने UN में उठाया कश्मीर का मुद्दा, कहा-बातचीत से निकाले समाधान

By भाषा | Updated: September 25, 2019 16:21 IST

तुर्की एकमात्र मुस्लिम देश है जिसने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को पांच अगस्त को समाप्त किये जाने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान का समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएर्दोआन ने कहा कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान और भारत के लोगों के साथ अपना सुरक्षित भविष्य देख सकेंएर्दोआन ने कहा कि संवाद के जरिये इस मसले का समाधान निकालना जरूरी है

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि न्याय और समानता के आधार पर संवाद के जरिये इस मसले का समाधान निकालना जरूरी है, ना कि टकराव के रास्ते से। तुर्की एकमात्र मुस्लिम देश है जिसने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को पांच अगस्त को समाप्त किये जाने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान का समर्थन किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में एर्दोआन ने कहा कि दक्षिण एशिया की स्थिरता और समृद्धि को कश्मीर मुद्दे से अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने मंगलवार को यहां आम चर्चा में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक और जिस समस्या पर पर्याप्त तरीके से ध्यान नहीं दे रहा, वो कश्मीर का संकट है। इसे 72 साल से समाधान का इंतजार है।’’

एर्दोआन ने कहा कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान और भारत के लोगों के साथ अपना सुरक्षित भविष्य देख सकें, इसके लिए जरूरी है कि न्याय और समानता के आधार पर बातचीत के जरिये समस्या का समाधान किया जाए, ना कि टकराव के रास्ते।

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूएनजीए के 74वें सत्र से इतर राष्ट्रपति एर्दोआन से मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों तथा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद के ताजा हालात पर चर्चा की। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन