लाइव न्यूज़ :

तुर्की सेना का विमान प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट को बचाया गया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:36 IST

Open in App

अंकारा, नौ अप्रैल (एपी) तुर्की में सेना का एक विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। इस हादसे में विमान के दोनों पायलटों को बचा लिया गया है । रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

मंत्रालय ने बताया कि केटी-1 प्रकार का यह विमान पश्चिमी इजमीर प्रांत के फोका के तटीय शहर एजियन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।

हाबेरतुर्क टीवी और अन्य मीडिया ने अपनी खबरों में कहा है कि विमान से सकुशल निकलने में कामयाब रहे दोनों पायलटों को अस्पताल ले जाया गया। दोनों ठीक हैं।

मंत्रालय ने बताया कि विमान हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही तुर्की वायुसेना की 'तुर्की स्टार' एरोबेटिक टीम का एक विमान कोन्या के केंद्रीय प्रांत में प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई थी।

पिछले महीने खराब मौसम के कारण सेना का एक हेलीकॉप्टर पूर्वी तुर्की में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे उसमें सवार 11 सैन्यकर्मियों की मौत हो गयी थी । हादसे में दो लोग घायल हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात