लाइव न्यूज़ :

तुर्की व अमेरिकी अधिकारियों ने काबुल हवाई अड्डे की सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा की

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:05 IST

Open in App

अंकारा, 24 जून (एपी) तुर्की और अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां मुलाकात की। दोनों देशों के अधिकारियों ने अफगानिस्तान से अमेरिकी और अन्य नाटो सैनिकों की वापसी के बाद तुर्की के सैनिकों द्वारा काबुल हवाई अड्डे की सुरक्षा जारी रखने की योजना पर विचार किया।

नाटो के एकमात्र मुस्लिम बहुल सदस्य तुर्की ने गठबंधन सैनिकों के देश से बाहर निकलने के बाद हामिद करज़ई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा और संचालन की पेशकश की है। काबुल हवाई अड्डे को अफगानिस्तान का मुख्य प्रवेश द्वार कहा जाता है। तुर्की के करीब 500 सैनिक अफगानिस्तान में हैं और उसने इस मिशन के लिए अमेरिका और अन्य सहयोगियों से समर्थन की मांग की है।

पिछले हफ्ते, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक की थी। उसके बाद उन्होंने कहा था कि तुर्की हवाई अड्डे की सुरक्षा और संचालन के लिए अमेरिका से "राजनयिक, रसद और वित्तीय सहायता" की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा कि तुर्की यह भी चाहता है कि इस मिशन में पाकिस्तान और हंगरी भी शामिल हों।

तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने कहा कि बातचीत के लिए अमेरिका से एक तकनीकी प्रतिनिधिमंडल आया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, "अगर आवश्यक शर्तें पूरी होती हैं तो हम हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन की जिम्मेदारी जारी रखेंगे, हम पिछले छह वर्षों से यह कर रहे हैं। " “

उन्होंने कहा कि इस मामले पर चर्चा अभी चल रही है और अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना