तुर्की में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 हुई, बचाव कार्य जारी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 23:00 IST2021-08-14T23:00:56+5:302021-08-14T23:00:56+5:30

Turkey's flood death toll rises to 51, rescue operations underway | तुर्की में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 हुई, बचाव कार्य जारी

तुर्की में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 हुई, बचाव कार्य जारी

इस्तांबुल, 14 अगस्त (एपी) तुर्की के तटीय क्षेत्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। देश की आपात एवं आपदा एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वहीं, अधिकारियों ने सैकड़ों लोगों के लापता होने के दावों का खंडन किया है।

काला सागर के बार्टिन, कस्तामोनु और सिनोप प्रांतों में बुधवार को बाढ़ में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम पांच पुलों को नुकसान पहुंचा। बाढ़ में कई कारें बह गईं और कई सड़कों से संपर्क टूट गया। तुर्की की आपदा एजेंसी एएफएडी ने बताया कि कस्तामोनु में 43 लोगों की मौत हुई है, सिनोप में सात लोग मारे गए हैं जबकि बार्टिन में एक व्यक्ति की बाढ़ से जान गई है।

एजेंसी ने बताया कि सिनोप में नौ लोग अब भी अस्पताल में हैं, लेकिन कास्तामोनु के कुछ निवासियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि सैकड़ों लोग लापता हैं। विपक्ष के एक सांसद ने भी यही बयान दिया है। हालांकि, सूबे के गवर्नर कार्यालय ने कहा कि 250 अज्ञात शवों के मिलने की खबर गलत है। यह नहीं कहा जा सकता कि कितने लोग बाढ़ में लापता हो सकते हैं।

वहीं, लोगों को निकालने के लिए बचाव दल खोजी कुत्तों की मदद से लगातार प्रयास कर रहे हैं। तुर्की की आपदा एजेंसी एएफएडी ने बताया कि 5,820 कर्मचारियों,20 खोजी कुत्तों, 20 हेलीकॉप्टर और दो टोही विमानों को बचाव अभियान में लगाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब समूचे क्षेत्र में 2250 लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया है। कुछ लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया। कई लोगों को छात्रावासों में रखा गया है।

जलवायु विज्ञानियों ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में मौसम में बदलाव आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि नदियों से छेड़छाड़ और अनियमित निर्माण के कारण तुर्की में बाढ़ से भीषण तबाही हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Turkey's flood death toll rises to 51, rescue operations underway

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे