लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने पोप से इजराइल के खिलाफ प्रतिबंध का समर्थन करने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:37 IST

Open in App

अंकारा (तुर्की), 17 मई (एपी) तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने पोप फ्रांसिस से इजराइल के खिलाफ प्रतिबंधों का समर्थन करने का आग्रह किया है। एर्दोआन ने कहा है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय समुदाय इजरायल को दंडित नहीं करता, तब तक फलस्तीनियों का ‘‘नरसंहार’’ जारी रहेगा।

तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के संचार निदेशालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार एर्दोआन ने सोमवार को पोप के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह भी कहा कि फलस्तीनियों के समर्थन में फ्रांसिस के ‘‘लगातार संदेश और प्रतिक्रियाएं’’ ईसाई दुनिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की लामबंदी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगी।

बयान के अनुसार अर्दोआन ने बातचीत के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइल को ‘‘अवरुद्ध करने वाली प्रतिक्रिया और सबक सिखाने के लिए’’ ठोस कदम उठाने का भी आह्वान किया।

तुर्की के नेता इजराइल को बल प्रयोग करने से रोकने के लिए टेलीफोन कूटनीति में लगे हुए हैं।

वेटिकन ने इसकी पुष्टि की है कि पोप फ्रांसिस ने इजराइल और फलस्तीनियों में हिंसा के बीच ईरानी विदेश मंत्री से मुलाकात की है और तुर्की के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर बात की।

वेटिकन ने कहा कि फ्रांसिस ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन से फोन पर बात की।

बाद में, उन्होंने ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाकात की, जो पहली घोषित यात्रा के तहत रोम में थे। वेटिकन ने यह नहीं बताया कि दोनों के बीच इस दौरान क्या बातचीत हुई।

रविवार को फ्रांसिस ने शांति के साथ ही वार्ता का मार्ग खोलने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला