लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने पश्चिमी एशिया के कुछ देशों के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा बंद की

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:21 IST

Open in App

वारसा, 12 नवंबर (एपी) तुर्की के विमानन प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह इराक, सीरिया और यमन के नागरिकों के लिए बेलारूस यात्रा को लेकर हवाई यात्रा टिकटों की बिक्री बंद कर रहा है। हाल के महीनों में प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए यह यूरोपीय संघ (ईयू) में प्रवेश का मार्ग बन गया है।

यूरोपीय संघ के नेताओं ने एयरलाइनों पर पश्चिम एशिया से लोगों को बेलारूस की राजधानी मिंस्क लाने से रोकने के लिए दबाव बढ़ा दिया है क्योंकि बेहतर जनजीवन की आस में शरण पाने को इच्छुक लोग मिंस्क से कार से यूरोपीय संघ के द्वार तक पहुंच जाते हैं।

ग्रीष्मकाल के बाद से हजारों लोग अवैध रूप से यूरोपीय संघ के देशों--पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया पहुंच गये हैं। कई हजार लोगों को इन देशों में प्रवेश करने से रोक दिया गया है और बहुतों को तो वापस कर दिया गया है।

ट्विटर पर एक संक्षिप्त बयान में तुर्की के विमानन प्रशासन ने कहा कि टिकट बिक्री पर रोक का उसका फैसला अगली नोटिस तक वैध है।

तुर्की के फैसले का हवाला देते हुए बेलारूस की एयरलाइन बेलाविया ने कहा कि वह भी इराक, सीरिया एवं यमन के नागरिकों को शुक्रवार से अपनी इस्तांबुल-मिंस्क उड़ानों से नहीं ले जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला