लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ता की रिहाई के आह्वान के बाद तुर्की ने दस राजनयिकों को तलब किया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:22 IST

Open in App

अंकारा, 19 अक्टूबर (एपी) तुर्की के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अमेरिका और नौ अन्य देशों के राजनयिकों को उनके द्वारा जारी बयान के विरोध में तलब किया है। इन देशों ने जेल में बंद समाज सेवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता उस्मान कवाला को यूरोपीयन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स के फैसले के अनुरूप रिहा करने की मांग की है।

बयान से सरकारी अधिकारी क्षुब्ध हो गए जिन्होंने इन देशों पर तुर्की की न्यायपालिका में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया।

कवाला (64) को चार वर्षों से जेल में बंद रखा गया है जिन पर 2013 के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के माध्यम से तुर्की की सरकार को हटाने का प्रयास करने के आरोप लगे हैं। उन पर जासूसी करने और 2016 में सैन्य विद्रोह के माध्यम से सरकार को अपदस्थ करने के भी आरोप लगे हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजदूतों से कहा गया है कि ‘‘स्वतंत्र न्यायपालिका द्वारा चल रही कानूनी कार्यवाही के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी करना अस्वीकार्य है।’’

इसने कहा कि तुर्की ‘‘न्यायिक कार्यवाही के राजनीतिकरण और तुर्की की न्यायपालिका पर दबाव बनाने के प्रयास को खारिज करता है।’’

यूरोपीयन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स ने दिसंबर 2019 में केवाला की रिहाई का फैसला दिया लेकिन तुर्की के अधिकारियों ने फैसले की अनदेखी की है।

अमेरिका के साथ ही कनाडा, फ्रांस, फिनलैंड, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के दूतावासों ने बयान जारी कर कहा कि केवाला के मामले में सुनवाई में विलंब, विभिन्न मामलों को एक साथ करना और पहले रिहाई के बावजूद नए मामले खोलने से ‘‘लोकतंत्र के सम्मान तथा कानून के शासन की पारदर्शिता पर ग्रहण लगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला