लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने नरसंहार की घोषणा पर अमेरिकी राजदूत को तलब किया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 16:09 IST

Open in App

इस्तांबुल, 25 अप्रैल (एपी) तुर्की के विदेश मंत्रालय ने उस्मानिया साम्राज्य के दौरान आर्मेनियाई लोगों को देश निकाला और उनकी हत्या को ‘नरसंहार’ करार देने के अमेरिका के फैसले का विरोध करने के लिए अंकारा में अमेरिकी राजदूत को तलब किया है।

विदेश उपमंत्री सेदात ओनल ने शनिवार देर रात डेविड सैटरफील्ड से मुलाकात कर तुर्की की कड़ी निंदा से अवगत कराया।

मंत्रालय ने कहा, “इस बयान का अंतरराष्ट्रीय कानून के लिहाज से कोई वैध आधार नहीं है और इसने तुर्की के लोगों को आहत किया है, ऐसे जख्म को कुरेद कर जो हमारे रिश्तों के लिए नासूर जैसा है।”

शनिवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक अभियान के दौरान किए गए वादे को पूरा किया । 1915 में इन घटनाओं में करीब 15 लाख उस्मानियाई आर्मेनियाई के मारे जाने को नरसंहार करार देने को कहा गया था। इस बयान को बहुत ध्यान से तैयार किया गया जिसमें कहा गया कि उम्सानियाई साम्राज्य में देश निकाला, नरसंहार और मौत के जुलूस निकाले गए।

बयान में कहा गया, “हमने वह दर्द महसूस किया है। हम इतिहास की पुन: पुष्टि करते हैं। हमने यह दोष देने के लिए नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए किया है कि जो हुआ वह कभी दोहराया न जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला