लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने नरसंहार की घोषणा पर अमेरिकी राजदूत को तलब किया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 19:31 IST

Open in App

इस्तांबुल, 25 अप्रैल (एपी) तुर्की के विदेश मंत्रालय ने उस्मानिया साम्राज्य के दौरान आर्मेनियाई लोगों को देश से निकाले जाने और उनकी हत्या संबंधी घटनाओं को ‘नरसंहार’ करार देने के अमेरिका के फैसले का विरोध करने के लिए अंकारा में अमेरिकी राजदूत को तलब किया है।

तुर्की के विदेश उपमंत्री सेदात ओनल ने शनिवार देर रात अमेरिकी राजदूत डेविड सैटरफील्ड से मुलाकात करके तुर्की की कड़ी निंदा से अवगत कराया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस बयान का अंतरराष्ट्रीय कानून के लिहाज से कोई वैध आधार नहीं है और इसने तुर्की के लोगों को आहत किया है, इसने ऐसे जख्म को कुरेद दिया है, जो हमारे रिश्तों के लिए नासूर जैसा है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान किए गए अपने उस वादे को शनिवार को पूरा किया, जिसके तहत 1915 में इन घटनाओं में करीब 15 लाख उस्मानियाई आर्मेनियाई लोगों के मारे जाने को नरसंहार करार देने को कहा गया था।

बयान में कहा गया है कि इसे बहुत ध्यान से तैयार किया गया जिसमें कहा गया कि उस्मेनियाई साम्राज्य में देश निकाला और नरसंहार किया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘हमने वह दर्द महसूस किया है। हम इतिहास की पुन: पुष्टि करते हैं। हमने ऐसा दोष लगाने के लिए नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए किया है कि जो हुआ वह कभी दोहराया न जाए।’’

व्हाइट हाउस की उद्घोषणा के तुरंत बाद तुर्की के अधिकारियों ने इसकी निंदा करते हुए बयान जारी किये। हालांकि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तुर्की ने ‘नरसंहार’ शब्द के उपयोग को खारिज करते हुए कहा कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तुर्क और आर्मेनियाई दोनों मारे गए थे और उसने एक संयुक्त इतिहास आयोग से जांच का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा