लाइव न्यूज़ :

Turkey Plane Crash: रनवे पर फिसलकर तीन टुकड़ों में टूटा प्लेन, 3 लोगों की मौत, 179 घायल

By भाषा | Updated: February 6, 2020 10:11 IST

सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु ने बताया कि विमान में 177 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। तुर्किश मीडिया ने बताया कि विमान में 12 बच्चे सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में दिख रहा है कि कई लोग विमान के टूटे हुए हिस्से से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। विमान तेज हवाओं और इस्तांबुल में हो रही भारी बारिश के चपेट में आ गया।

तुर्की के इस्तांबुल हवाईअड्डे में रनवे पर उतरते समय एक विमान फिसल गया, उसमें आग लग गई और वह तीन हिस्सों में टूट गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 179 लोग घायल हो गए। तुर्की के टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में दिख रहा है कि कई लोग विमान के टूटे हुए हिस्से से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

एनटीवी टेलीविजन ने बताया कि तुर्की की किफायती विमानवाहक कंपनी पीगासस एयरलाइंस के उड़ान भरने वाले बोइंग 737 ने बुधवार को एगीन बंदरगाह शहर से इस्तांबुल के सबीहा गोकेन हवाईअड्डे के लिए बुधवार को उड़ान भरी थी। दरअसल विमान तेज हवाओं और इस्तांबुल में हो रही भारी बारिश के चपेट में आ गया।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहरेत्तिन कोका ने पत्रकारों को बताया कि तुर्की के तीन नागरिकों की मौत हो गई और 179 लोग घायल हो गए। परिवहन मंत्री मेहमत काहित तुर्हान ने सीएनन-तुर्क टेलीविजन को बताया, ‘‘कुछ यात्री खुद से विमान से बाहर निकल गए लेकिन अन्य लोग उसमें फंसे हुए हैं और हमारे बचावकर्ता उन्हें बाहर निकालने के काम में जुटे हुए हैं।’’

सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु ने बताया कि विमान में 177 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। तुर्किश मीडिया ने बताया कि विमान में 12 बच्चे सवार थे।

टॅग्स :विमान दुर्घटनातुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा