लाइव न्यूज़ :

तुर्की: नए रेक्टर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे नौ लोगों को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:23 IST

Open in App

इस्तांबुल, 11 फरवरी (एपी) सत्ताधारी पार्टी से संबंध रखने वाले रेक्टर की नियुक्ति के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए इस्तांबुल की एक अदालत के बाहर एकत्र होने वाले नौ लोगों को तुर्की की पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया।

इस्तांबुल के प्रतिष्ठित बोगाजीकी विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक एक महीने से अधिक समय से रेक्टर मेलीह बुलु की नियुक्ति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

बुलु, राष्ट्रपति रजब तय्यब एर्दोआन की पार्टी से संबंध रखते हैं।

प्रदर्शनकारी, बुलु के इस्तीफे और विश्वविद्यालय द्वारा अपना अध्यक्ष स्वयं चुनने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने विश्वविद्यालय और अन्य जगहों पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना