लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की चेतावनी के बावजूद और अधिक रूसी मिसाइलें खरीद सकता है तुर्की : एर्दोआन

By भाषा | Updated: September 26, 2021 13:47 IST

Open in App

इस्तांबुल, 26 सितंबर (एपी) तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा है कि वह अमेरिका की कड़ी आपत्तियों के बावजूद दूसरी रूसी मिसाइल प्रणाली खरीदने पर विचार करेंगे।

एर्दोआन ने अमेरिकी प्रसारक ‘सीबीएस न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि तुर्की को अपनी रक्षा प्रणाली के संबंध में स्वयं फैसला करना होगा।

उन्होंने इस सप्ताह दिए साक्षात्कार में कहा कि तुर्की को अमेरिका निर्मित पैट्रियॉट मिसाइलें खरीदने का विकल्प नहीं दिया गया था और 1.4 अरब डॉलर के भुगतान के बावजूद अमेरिका ने एफ-35 विमान मुहैया नहीं कराए।

नाटो के सदस्य तुर्की को रूस निर्मित एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के बाद एफ-35 कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया था। अमेरिका नाटो के भीतर रूसी प्रणालियों के उपयोग का कड़ा विरोध करता है। उसका कहना है कि यह एफ -35 के लिए खतरा है, जबकि तुर्की का कहना है कि एस-400 को नाटो प्रणाली में एकीकृत किए बिना स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है और इसलिए कोई जोखिम नहीं है।

अमेरिका ने रूसी प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से 2017 के एक कानून के तहत इस खरीदारी को लेकर तुर्की पर प्रतिबंध भी लगाए थे।

एर्दोआन से जब सवाल किया गया कि क्या वह और एस-400 खरीदेंगे, तो उन्होंने अमेरिका की नाराजगी की परवाह न करते हुए कहा, ‘‘निस्संदेह, हां।’’

एर्दोआन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 29 सितंबर को मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल