लाइव न्यूज़ :

Turkey attack syria: अमेरिकी सांसदों का तुर्की पर सीरिया नहीं छोड़ने तक कड़े प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: October 10, 2019 09:13 IST

कई अमेरिकी सांसद उत्तर सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाए जाने के ट्रंप के फैसले पर आक्रोशित हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तुर्की ने सीरिया में कुर्दिश ठिकानों पर बुधवार को हवाई हमला शुरू कर दिया। अमेरिकी सांसद ने ट्रंप के कदम को कुर्द बलों के साथ धोखा बताया है।

अमेरिका की रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के दो सांसदों ने बुधवार को कहा कि नाटो सहयोगी तुर्की पर कड़े प्रतिबंध लगाने के संबंध में उनके बीच सहमति बनी है। ये प्रतिबंध तब तक लागू रखने का प्रस्ताव दिया जाएगा जब तक कि तुर्की पड़ोसी सीरिया से अपने बलों को वापस न बुला ले।

रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि वह और डेमोक्रेट क्रिस वान होलन एक विधेयक पेश करेंगे जिसके तहत तुर्की के राजनीतिक नेतृत्व की सभी अमेरिकी संपत्तियों पर लेन-देन संबंधी रोक लग जाएगी। राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, तुर्की के उपराष्ट्रपति एवं रक्षा मंत्री भी इस रोक के दायरे में आएंगे।

साथ ही इस विधेयक के तहत तुर्की की सेना के साथ कारोबार करने वाली कंपनियों या उन तेल एवं गैस कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे जो तुर्की के सशस्त्र बलों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। गौरतलब है कि तुर्की ने सीरिया में कुर्दिश ठिकानों पर बुधवार को हवाई हमला शुरू कर दिया।

ग्राहम और कई अन्य अमेरिकी सांसद उत्तर सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाए जाने के ट्रंप के फैसले पर आक्रोशित हैं। उन्होंने इस कदम को कुर्द बलों के साथ धोखा बताया है जो कई सालों से इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ लड़ाई में मदद कर रहे हैं। ग्राहम ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए इस संबंध में द्विपक्षीय सहयोग की अपील की है। 

टॅग्स :सीरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा