लाइव न्यूज़ :

रूस की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के कलपुर्जे खरीद रहा तुर्की, अमेरिका को आपत्ति, भारत को लेकर भी जताया था एतराज

By भाषा | Updated: July 13, 2019 15:47 IST

अमेरिका की चेतावनियों के बावजूद तुर्की को दूसरे दिन भी रूस निर्मित वायुरक्षा प्रणाली के कलपुर्जे मिल रहे हैं। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर तुर्की ने रूस से हथियार खरीदने बंद नहीं किए तो वह नाटो सदस्य देश पर प्रतिबंध लगाएगा।

Open in App

अमेरिका की चेतावनियों के बावजूद तुर्की को दूसरे दिन भी रूस निर्मित वायुरक्षा प्रणाली के कलपुर्जे मिल रहे हैं। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर तुर्की ने रूस से हथियार खरीदने बंद नहीं किए तो वह नाटो सदस्य देश पर प्रतिबंध लगाएगा।

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट किया कि राजधानी अंकारा के समीप मुर्तिद वायु अड्डे पर रूस का चौथा मालवाहक विमान उतर रहा है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि एस-400 मिसाइल प्रणाली के कलपुर्जों की बहु प्रतीक्षित सुपुर्दगी शुरू हो गई है।

अमेरिका ने लगातार चेतावनी दी है कि अगर तुर्की ने एस-400 की खरीद नहीं रोकी तो वह उस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा और उसे एच-35 लड़ाकू विमान भी नहीं देगा। तुर्की ने अमेरिका के दबाव के आगे झुकने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी रक्षा खरीद राष्ट्रीय संप्रभुत्ता का विषय है।

बता दें कि भारत सरकार ने भी रूस के साथ उसकी एस-400 मिसाइल प्रणाली को लेकर करार किया है। भारत को लेकर भी अमेरिका एतराज जता चुका है। 

टॅग्स :रूसअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया