तुर्की : 45 प्रवासियों को ले जा रही नौका एजियन सागर में डूबी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:43 IST2021-07-23T17:43:00+5:302021-07-23T17:43:00+5:30

Turkey: Boat carrying 45 migrants sinks in Aegean Sea | तुर्की : 45 प्रवासियों को ले जा रही नौका एजियन सागर में डूबी

तुर्की : 45 प्रवासियों को ले जा रही नौका एजियन सागर में डूबी

इस्तांबुल, 23 जुलाई (एपी) 45 प्रवासियों को लेकर जा रही नौका दक्षिण- पूर्वी एजियन सागर में डूब गई और सहायता के लिए बचावकर्मियों को लगाया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने ट्वीट किया कि नाव कारपाथोस ग्रीक प्रायद्वीप के दक्षिण में करीब 60 मील (लगभग 100 किलोमीटर) दूर डूबी। इसने कहा कि बचाव प्रयास में दो जहाज एवं एक नौका लगी हुई है।

यूरोप में नया जीवन शुरू करने की उम्मीद में प्रवासियों ने तुर्की से यूनान में एजियन सागर के रास्ते प्रवेश करने का प्रयास किया। यह यात्रा काफी खतरनाक थी।

तुर्की और यूरोपीय संघ के बीच 2016 में हुए प्रवासी समझौते के कारण प्रवासियों के आवागमन पर रोक लगाने में सहयोग मिला लेकिन अब भी कई लोग इस खतरनाक समुद्री मार्ग से ग्रीक प्रायद्वीप पहुंचने का प्रयास करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Turkey: Boat carrying 45 migrants sinks in Aegean Sea

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे