लाइव न्यूज़ :

सीरिया पर तुर्की ने किया हमला, ट्रंप ने कहा-सीरियाई कुर्दों ने ISIS के खिलाफ जंग में मदद नहीं की

By भाषा | Updated: October 10, 2019 11:48 IST

तुर्की ने पूर्वोत्तर सीरिया में कुर्दों के नियंत्रण वाले इलाकों में बुधवार को हवाई हमले किए जिससे अब जमीन पर भी संघर्ष होने के आसार बन रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीरियाई कुर्दों के बारे में माना जाता है कि वह क्षेत्र में अमेरिका का सहयोग करते हैं। तुर्की ने पूर्वोत्तर सीरिया पर हमला करने के लिए सैन्य अभियान शुरू किया है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सीरिया के कुर्दों ने आईएसआईएस के खिलाफ जंग में अमेरिका की कोई मदद नहीं की। इस बयान के जरिए उन्होंने अमेरिकी बलों को वापस बुलाने के अपने फैसले का बचाव किया है जिससे तुर्की को पूर्वोत्तर सीरिया पर हमला करने के लिए सैन्य अभियान शुरू करने का रास्ता मिल गया।

सीरियाई कुर्दों के बारे में माना जाता है कि वह क्षेत्र में अमेरिका का सहयोग करते हैं। हालांकि ट्रंप ने उनके सहयोग को मान्यता देने से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बुधवार को कहा, “कुर्द अपनी जमीन के लिए लड़ रहे हैं, आप इस बात को समझिए। जैसा कि किसी ने आज बहुत ही जबर्दस्त लेख में लिखा है कि उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में हमारी मदद नहीं की थी। उदाहरण के लिए उन्होंने नॉरमैंडी (फ्रांस) में हमारी मदद नहीं की थी। उन्होंने अलग-अलग युद्धों का नाम लिया है। लेकिन वे उनमें शामिल नहीं थे। लेकिन सीरिया में वे अपनी जमीन के लिए हमारी मदद कर रहे हैं और यह बिलकुल अलग बात है।”

तुर्की ने पूर्वोत्तर सीरिया में कुर्दों के नियंत्रण वाले इलाकों में बुधवार को हवाई हमले किए जिससे अब जमीन पर भी संघर्ष होने के आसार बन रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने हथियार, गोला-बारूद और वेतन के लिहाज से देखें तो कुर्दों की मदद पर अत्यधिक पैसा खर्च किया है। वहीं एक कुर्द पत्रकार रहीम राशिदी ट्रंप के इस बयान से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि एक साल पहले ही संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कुर्दों के सहयोग की जमकर तारीफ की थी।

इतना ही नहीं उन्होंने अमेरिकी सहयोगियों के लिए अत्यंत सम्मान प्रकट करते हुए राशिदी को ‘मिस्टर कुर्द’ का उपनाम भी दिया था। ट्रंप ने कुर्दों की रक्षा का वादा किया था।

उन्होंने न्यूयॉर्क में पत्रकारों के सामने कहा था, “वे (कुर्द) हमारे साथ लड़े हैं, उन्होंने हमारे लिए जान दी है। हम यह बात भूले नहीं हैं।” लेकिन इनमें से कोई भी बात साबित होते नहीं दिख रही है। राशिदी ने कहा, “यह हमला ट्रंप की आंखों के सामने हुआ। उन्होंने कुछ नहीं किया।”

 

टॅग्स :सीरियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल