लाइव न्यूज़ :

Turkey Attack Syria: सीरिया पर तुर्की का हमला, कुर्दों ने की सभी को एकजुट होने की अपील

By भाषा | Updated: October 10, 2019 12:41 IST

हमले की आशंका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद और बढ़ गई जब ‍उन्होंने रविवार को अचानक घोषणा की कि अमेरिकी सैनिक तुर्की कार्रवाई से पहले ही वहां से हट जाएंगे। इस घोषणा को अमेरिकी नीति में एक बदलाव की तरह देखा जा रहा है जिसमें सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ जंग में अमेरिका के लंबे समय से सहयोगी रहे कुर्दों को बाहर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कुर्दिश नेता नवाफ खरीर ने कहा कि कुछ लोग देश के सुदूर दक्षिणी गांव की तरफ रवाना हो रहे हैं। पत्रकारों ने तुर्की बलों को बुधवार को सैन्य वाहनों में सीरिया में प्रवेश करते देखा हालांकि दोनों ही पक्षों ने अभियान शुरू किए जाने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पूर्वोत्तर सीरिया में तुर्की की तरफ से हमला किए जाने की आशंका के बीच सीरिया के कुर्दों ने ‘‘मानवीय आपदा” की चेतावनी देते हुए सभी कुर्दों से संगठित होने की एक अपील की है। तुर्की का यह अभियान सीरिया के आठ साल पुराने युद्ध को नये सिरे से भड़का सकता है जिससे हजारों लोगों के विस्थापित होने की आशंका है।

साथ ही ब्रिटेन की निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने खबर दी है कि लोगों ने टल अबयाद से भागना शुरू भी कर दिया है। कुर्दिश नेता नवाफ खरीर ने कहा कि कुछ लोग देश के सुदूर दक्षिणी गांव की तरफ रवाना हो रहे हैं। पत्रकारों ने तुर्की बलों को बुधवार को सैन्य वाहनों में सीरिया में प्रवेश करते देखा हालांकि दोनों ही पक्षों ने अभियान शुरू किए जाने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हमले की आशंका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद और बढ़ गई जब ‍उन्होंने रविवार को अचानक घोषणा की कि अमेरिकी सैनिक तुर्की कार्रवाई से पहले ही वहां से हट जाएंगे। इस घोषणा को अमेरिकी नीति में एक बदलाव की तरह देखा जा रहा है जिसमें सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ जंग में अमेरिका के लंबे समय से सहयोगी रहे कुर्दों को बाहर रखा गया है।

लेकिन ट्रंप ने सीरिया में तुर्की का अभियान बहुत आगे बढ़ने की सूरत में तुर्की की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद करने की भी धमकी दी है। स्थानीय कुर्दिश प्रशासन ने मानवीय आपदा की आशंका के प्रति आगाह करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपनी जिम्मेदारी निभाने की भी अपील की है। 

टॅग्स :सीरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा