लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने आजरबैजान में शांतिरक्षकों की तैनाती के लिए संसद से मांगी मंजूरी

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:06 IST

Open in App

अंकारा, 16 नवंबर (एपी) तुर्की सरकार ने आजरबैजान एवं आर्मीनिया के बीच संघर्षविराम समझौते की निगरानी के लिए शांतिरक्षकों की तैनाती की मंजूरी के लिए सोमवार को संसद में एक प्रस्ताव पेश किया।

संघर्ष में आजरबैजान का सहयोगी तुर्की नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर आजरबैजान एवं आर्मीनिया के बीच छह सप्ताह तक चले संघर्ष को समाप्त करने वाले संघर्षविराम की निगरानी संबंधी भूमिका के लिए रूस के साथ वार्ता कर रहा है।

रूस और तुर्की ने आजरबैजान में एक संयुक्त निगरानी केंद्र खोलने के लिए बुधवार को एक ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए।

संसद में पेश किए गए प्रस्ताव में तुर्की के शांतिरक्षकों को भेजने के लिए एक साल के आदेश का अनुरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि देश के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन भेजे जाने वाले सैनिकों की संख्या निर्धारित करेंगे।

इस प्रस्ताव पर आगामी दिनों में चर्चा होने की संभावना है। प्रस्ताव में कहा गया है कि शांतिरक्षा अभियान के तहत असैन्य कर्मियों को भी तैनात किया जा सकता है।

रूसी अधिकारियों ने कहा है कि तुर्की की संलिप्तता आजरबैजान की जमीन पर निगरानी केंद्र में काम करने तक ही सीमित होगी और तुर्की के शांतिरक्षक नार्गोनो-काराबाख नहीं जाएंगे।

संघर्ष विराम के लिए मध्यस्थता करने वाला रूस पांच साल के लिये करीब 2,000 शांतिरक्षक बलों को भेज रहा है।

उल्लेखनीय है कि आजरबैजान की सीमा में आने वाला नागोर्नो-काराबाख वर्ष 1994 में अलगाववादी युद्ध के बाद से ही आर्मीनिया समर्थित आर्मीनियाई जातीय बलों के नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते