लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने अंतरिक्ष कार्यक्रम की घोषणा की, वर्ष 2023 में चंद्रमा पर पहुंचने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: February 10, 2021 12:18 IST

Open in App

अंकारा, 10 फरवरी तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मंगलवार को देश के अगले 10 वर्ष के अंतरिक्ष कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें चंद्र मिशन, तुर्की के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने एवं अतंराष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली विकसित करने की महत्वकांक्षी योजना शामिल है।

एर्दोआन की इस घोषणा को तुर्की की क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूमिका बढ़ाने के उनके विचार के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष कार्यक्रम की घोषणा टेलीविजन पर अपने संबोधन में की।

एर्दोआन ने बताया कि उनकी योजना वर्ष 2023 में देश के गणराज्य बनने के 100 साल पूरे होने के अवसर पर चांद पर पहुंचने की है।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में चंद्र मिशन ‘‘ अंतरराष्ट्रीय सहयोग से होगा’ जबकि दूसरे चरण में तुर्की के रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हमारे राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्राथमिक एवं सबसे अहम लक्ष्य होगा कि देश के गणराज्य बनने के 100वें साल में हम चांद पर पहुंचे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर की इच्छा से हम चांद पर जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला