लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राजदूत के आवास के निकट सुरंग मिला: ट्यूनीशिया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:10 IST

Open in App

ट्यूनिश, तीन नवंबर (एपी) ट्यूनीशिया में आतंकवाद रोधी छापेमारी के दौरान फ्रांस के राजदूत के आवास के समीप से लेकर एक घर के बीच खोदी जा रही सुरंग का पता चला है। इस घर में अक्सर एक चरमपंथी का आना-जाना होता है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान में सुरंग के उद्देश्य या राजदूत के आवास के निशाने पर होने के संबंध में कोई उल्लेख नहीं हैं। बयान में बताया गया कि आतंकवाद रोधी अधिकारी और अभियोजक मामले की जांच कर रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने बताया कि ला मार्सा में एक घर में संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में सुरक्षा सेवा को अलर्ट किया गया था। यह इलाका ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश का तटीय उपनगर है। यहीं फ्रांस के राजदूत रहते हैं। इसके बाद की छापेमारी में सुरंग के बारे में पता चला।

मंत्रालय के बयान में यह भी नहीं बताया गया कि राजदूत का आवास इस घर से कितना नजदीक है। बयान में यह कहा गया कि इस घर में आने-जानेवाले लोगों में एक ज्ञात चरमपंथी भी है। फ्रांस के दूतावास ने कहा कि उनकी इस पर कोई टिप्पणी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी