लाइव न्यूज़ :

हमलों से से दहली ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश, बीमार राष्ट्रपति की हालत ‘गंभीर’

By भाषा | Updated: June 28, 2019 04:54 IST

Open in App
ठळक मुद्दे गृह मंत्रालय ने बताया कि धमाके में घायल हुए एक पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य पुलिसकर्मी और तीन आम नागरिक घायल हो गये। एक व्यक्ति अड्डे के पिछले दरवाजे के बाहर खुद को बम से उड़ा लिया, जिसमें चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गये।’

ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश बृहस्पतिवार को दोहरे आत्मघाती हमलों से दहल उठा। इस बीच बीमार चल रहे राष्ट्रपति बेजी कैद एजेब्सी के अस्पताल में भर्ती होने से देश में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गयी है। राष्ट्रपति की हालत ‘‘गंभीर’’ बतायी जा रही है। गृह मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक धमाका केंद्रीय एवेन्यू पर जबकि दूसरा धमाका सुरक्षा अड्डे को निशाना बनाकर किया गया।

इन धमाकों में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल हो गये। घायलों में आम नागरिक भी शामिल हैं। पहला हमला पुराने शहर के पास स्थित केंद्रीय एवेन्यू हबीब बुरग्विबा पर हुआ। गृह मंत्रालय ने बताया कि धमाके में घायल हुए एक पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य पुलिसकर्मी और तीन आम नागरिक घायल हो गये।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सोफिएनी जाग ने बताया कि, ‘‘यह आत्मघाती हमला था।’’ इसके आधा घंटा बाद ही दूसरा हमला राजधानी में स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, न्यायिक पुलिस और आतंकवाद रोधी शाखा के अड्डे को निशाना बनाकर किया गया। जाग ने बताया, ‘‘एक व्यक्ति अड्डे के पिछले दरवाजे के बाहर खुद को बम से उड़ा लिया, जिसमें चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गये।’’

हमलों की खबर आने के कुछ ही घंटे बाद राष्ट्रपति कार्यालय से यह घोषणा किया गया कि एसेब्सी को गंभीर बीमारी की हालत में ट्यूनिश के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य सलाहकार फिरास गुएफ्रेच ने 92 वर्षीय नेता की हालत ‘‘गंभीर’’ बतायी है। उन्होंने बाद में ट्वीट किया, ‘‘एसेब्सी की हालत स्थिर है।’’ उन्होंने समर्थकों से उनकी जल्द सलामती की दुआ मांगने की अपील की। 

टॅग्स :आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल