लाइव न्यूज़ :

ट्यूनीशिया में सेना को वायरस संकट से निपटने का आदेश दिया गया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 21:07 IST

Open in App

ट्यूनिस (ट्यूनीशिया), 21 जुलाई (एपी) ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने बुधवार को सेना को कोविड-19 महामारी का प्रबंधन संभालने का आदेश दिया।

राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय टीवी नेटवर्क अल अरबिया पर इसकी घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि ट्यूनीशिया के दूरदराज के हिस्सों में सैनिक और सेना के चिकित्सक पहले से ही टीकाकरण अभियान में शामिल रहे हैं। मंगलवार को, सेना के ट्रकों से देश के उन क्षेत्रों में ऑक्सीजन गैस भेजी गयी, जहां के अस्पतालों में इसकी कमी है।

इस बीच, एक नए अंतरिम स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को पदभार ग्रहण कर रहे हैं। इससे पहले उनके पूर्ववर्ती मंत्री को पद से हटा दिया गया था।

ट्यूनीशिया में कोरोना वायरस के कारण किसी भी अन्य अफ्रीकी देश की तुलना में औसतन अधिक मौतें हुयी हैं और उसे विदेशों से टीके एवं अन्य चिकित्सा उपकरण मिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?