लाइव न्यूज़ :

ट्यूनीशिया : नौका डूबने से दो प्रवासियों की मौत, 21 लापता

By भाषा | Updated: October 17, 2021 22:43 IST

Open in App

ट्यूनिस, 17 अक्टूबर (एपी) ट्यूनीशिया के तटीय इलाके के पास भूमध्य सागर में रविवार को एक नौका के पलट जाने से कम से कम दो प्रवासियों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य लापता हो गए। इसके अलावा सात अन्य लोगों को बचा लिया गया। ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ट्यूनीशियाई बंदरगाह महदिया के एक प्रवक्ता के मुताबिक इस हादसे में सुरक्षित बच निकले एक व्यक्ति ने तटरक्षक बल के जवानों को इस बारे में सूचित किया था।

फरीद बेन झा ने एपी को बताया कि नौका पर सवार सभी 30 प्रवासी ट्यूनीशियाई नागरिक थे जो भूमध्य सागर पार कर इटली पहुंचना चाहते थे। इस मामले में मानव तस्करी को लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी गयी है।

तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि यह हादसा संभवत: नौका पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और खराब मौसम के कारण हुआ। नौका बहुत ही छोटी थी और उसमें केवल छह लोग ही सवार हो सकते थे।

इस हादसे के बाद कई ट्यूनीशियाई जहाज भूमध्य सागर में चल रहे खोज और बचाव अभियान में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल