लाइव न्यूज़ :

ट्यूनिशिया ः राष्ट्रपति ने पहली महिला प्रधानमंत्री नामित की

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:45 IST

Open in App

ट्यूनिश, 29 सितबर (एपी) ट्यूनिशिया के राष्ट्रपति ने बुधवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को नामित किया। राष्ट्रपति ने उनके पूर्वाधिकारी को बर्खास्त किये जाने के बाद एक अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति कैस सईद ने हैरान कर देने वाले एक फैसले के तहत एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग स्कूल की प्राध्यापक रौधा बौदेंत रामधाने (63) को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सईद ने नयी प्रधानमंत्री को यथाशीघ्र अपने मंत्रिमंडल का गठन करने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रपति द्वारा 25 जुलाई को संसद भंग करने और कार्यकारी शक्तियां अपने हाथों में ले लेने के बाद से देश में प्रधानमंत्री का पद रिक्त है।

उनके इस कदम ने संसद में वर्चस्व रखने वाली इस्लामिस्ट पार्टी को दरकिनार कर दिया है। वहीं, विश्लेषकों ने इस कदम को तख्तापलट करार देते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह ट्यूनिशिया में लोकतंत्र को खतरा पैदा करता है।

वहीं, राष्ट्रपति ने कहा है कि देश को आर्थिक व सामाजिक संकट से बचाने के लिए यह जरूरी कदम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना