लाइव न्यूज़ :

अलास्का में 8.2 की तीव्रता के भूकंप के बाद हवाई के लिए सुनामी की चेतावनी जारी

By भाषा | Updated: July 29, 2021 13:36 IST

Open in App

पेरीविले (अमेरिका), 29 जुलाई (एपी) अलास्का प्रायद्वीप पर 8.2 की तीव्रता के भूकंप के बाद हवाई के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

‘होनोलूलू स्टार एडवरटाइज़र’ के अनुसार, प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने भूकंप की तीव्रता 8.1 बताते हुए कहा कि ‘‘ हवाई में सुनामी के खतरे का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’

वहीं, ‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 8.2 थी और अलास्का के पेरीविले से 56 मील (91 किलोमीटर) पूर्व-दक्षिणपूर्व में इसका केन्द्र था।

पीटीडब्ल्यूसी ने कहा, ‘‘ सभी मौजूदा जानकारी के आधार पर इस भूकंप से सुनामी आने की आशंका है और यह उसके केन्द्र से दूर तटीय क्षेत्रों के लिए भी विनाशकारी हो सकता है।’’

प्रारंभिक भूकंपीय आंकड़ों के आधार पर, भूकंप के केन्द्र के क्षेत्र में लगभग सभी ने व्यापक रूप से भूकंप महसूस किया होगा। इससे हल्की से मध्यम क्षति हो सकती है। शायद पेरीविले, चिग्निक झील और सैंडपॉइंट में भी मध्यम झटके महसूस किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना