लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के अलास्का में 7.4 की तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

By प्रिया कुमारी | Updated: July 22, 2020 13:37 IST

अमेरिका के अलास्का में 7.4 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई है। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने इस बाक की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के अलास्का में बहुत तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने इस बात की जानकारी दी है।

अलास्का के दक्षिणी तटीय क्षेत्र में मंगलवार देर रात आये शक्तिशाली भूकंप ने इस क्षेत्र में रहने वाले समुदायों को विचलित कर दिया और कुछ स्थानीय निवासी सुनामी के डर से कुछ समय के लिए ऊंचे मैदानों में पहुंच गये। अलास्का प्रायद्वीप के आसपास 7.8 तीव्रता के इस जबरदस्त भूकंप के बाद समुद्र में एक फुट से कम ऊंची लहरें उठीं।

तत्काल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पहले यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी और खतरनाक लहरें नहीं उठने पर चेतावनी को वापस ले लिया गया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 12 मिनट पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र पेरिविले, अलास्का से 105 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 28 किलोमीटर की गहराई में था।

अलास्का के भूकंप विज्ञानी माइकल वेस्ट ने कहा कि भूचाल के केंद्र की वजह से अलास्का प्रायद्वीप के आसपास रहने वाले समुदायों को उतना झटका महसूस नहीं हुआ जो सामान्यत: इतने शक्तिशाली भूकंप में होता है। उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि सब लोग सोते रहे।

सौ मील के दायरे में स्थित छोटे कस्बों में रहने वाले लोगों ने बहुत जोरदार झटका महसूस किया

भूकंप के केंद्र के सौ मील के दायरे में स्थित छोटे कस्बों में रहने वाले लोगों ने बहुत जोरदार झटका महसूस किया। कोडियक पुलिस सार्जेंट माइक सोर्टर ने बुधवार सुबह बताया, ‘‘किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

भूंकप के बाद दक्षिण अलास्का, अलास्का प्रायद्वीप और एलेयूटियन द्वीपसमूह के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गयी थी और लोग इलाका छोड़कर ऊंचे मैदानी क्षेत्रों में चले गये। लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। आज आया भूकंप नवंबर 2018 में एंकरेज में आये 7.1 तीव्रता के भूकंप से बहुत अधिक शक्तिशाली था।

अमेरिका के अलास्का में बहुत तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अलास्का में आए  भूकंप के झटके की तीव्रता 7.4 मापी गई है। इसके झटके के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने इस बाक की जानकारी दी है। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार  अलास्का में 7.4 तीव्रता का भूकंप आने के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

हालांकि अभी तक कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का अमेरिका के 50 राज्यों में से सबसे बड़ा राज्य है। यहां की संख्या 6,83478 है। 

भूकंप का केंद्र चिग्निक शहर से 75 किलोमीटर दूर दक्षिण में था। इस भूकंप के बाद सेंड पॉइंट, कोल्ड बे और कोडियाक के समुद्री इलाकों में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले फिजी में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। इसके झटके के बाद अलास्का में 7.4 तीव्रता का भूकंप आने के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच लोगों को सलाह दी गई है कि वे समुद्री इलाकों से दूर रहें। माना जा रहा है कि समुंद्र में ऊची लहरें उठ सकती हैं।

बता दें 7 से 7.9 के बीच आने वाली तीव्रता काफी ज्यादा होती है इससे काफी नुकसान होने की संभावना रहती है। 7 से 7.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर इमारतें गिर जाती हैं।

टॅग्स :अमेरिकाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा