लाइव न्यूज़ :

भारत जैसे देशों को खुद टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं: बाइडन

By भाषा | Updated: August 4, 2021 09:05 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, चार अगस्त अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह भारत और अन्य देशों की मदद कर रहा है ताकि वे कोविड-19 रोधी टीकों का निर्माण खुद कर पाएं।

व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि विश्व में टीकों की कई अरब खुराकों की जरूरत है और अमेरिका करीब आधा अरब खुराक उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ हम टीकों की आधा अरब खुराक उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं। हम भारत जैसे देशों को स्वयं टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं.... हम इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। इस समय हम यही कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए किसी से किसी भी तरह का भुगतान नहीं लिया जा रहा। हम जितना हो सकता है उतना करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

बाइडन ने कहा कि कोविड-19 से निपटने की इस लड़ाई में अमेरिका ‘‘हथियार रूपी टीकों का भंडार’’ बनने को तैयार है, जैसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह लोकतंत्र का शस्त्रागार था।

बाइडन ने कहा कि जून में अपनी यूरोप यात्रा के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिका ‘फाइज़र’ के टीके की 50 करोड़ खुराक खरीदेगा और उसे लगभग सौ निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों को दान देगा। इन खुराकों को महीने के अंत में भेजना शुरू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?