लाइव न्यूज़ :

भारत जैसे देशों को टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं: बाइडन

By भाषा | Updated: August 4, 2021 12:24 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, चार अगस्त अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह भारत और अन्य देशों को कोविड-19 रोधी टीकों के निर्माण में सक्षम बनाने के लिए उनकी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि विश्व में टीकों की कई अरब खुराकों की जरूरत है और अमेरिका करीब आधा अरब (50 करोड़) खुराक उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ हम टीकों की आधा अरब खुराक उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम भारत जैसे देशों को स्वयं टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं.... हम इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। इस समय हम यही कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए किसी से किसी भी तरह का भुगतान नहीं लिया जा रहा। हम जितना हो सकता है उतना करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

बाइडन ने कहा कि कोविड-19 से निपटने की इस लड़ाई में अमेरिका ‘‘हथियार रूपी टीकों का भंडार’’ बनने को तैयार है, उसी तरह जिस तरह से वह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लोकतंत्र का शस्त्रागार था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रतिबद्धता पर कायम हैं। हमने दुनिया भर में कोविड-19 टीके देने के सामूहिक वैश्विक प्रयास के लिए शुरू की गई ‘कोवैक्स’ पहल में किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक योगदान दिया है। हमने जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी क्वाड साझेदारी के माध्यम से अन्य देशों में टीकों विनिर्माण प्रयासों का समर्थन किया है।’’

बाइडन ने कहा कि जून में अपनी यूरोप यात्रा के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिका ‘फाइज़र’ के टीके की 50 करोड़ खुराक खरीदेगा और उसे लगभग सौ निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों को दान देगा। इन खुराकों को महीने के अंत में भेजना शुरू किया जाएगा।

बाइडन ने कहा, ‘‘ हमने अपनी आठ करोड़ खुराक भी दुनिया को दान देने की घोषणा की थी, जिसका आवंटन शुरू भी हो गया है।’’

अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉनसन होपकिन्स’ के अनुसार, दुनिया में कोविड-19 के मामले 19.9 करोड़ के पार चले गए हैं और संक्रमण से 42.5 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

भारत में अभी तक कोविड-19 के 3,17,69,132 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 4,25,757 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना