लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद भवन में सुरक्षा और लोगों की पहुंच के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश

By भाषा | Updated: April 5, 2021 09:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच अप्रैल (एपी) अमेरिकी संसद भवन के बाहर शुक्रवार को हुए हमले के बाद सांसद परिसर में लोगों की पहुंच और सुरक्षा के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) के बाहर एक सुरक्षा अवरोधक पर एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दो पुलिस अधिकारियों को कार से कुचल दिया था। यह हमला संसद पर भीड़ के हमला करने के करीब तीन महीने बाद हुआ।

‘सीनेट रूल्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन कमेटी’ के वरिष्ठ रिपब्लिकन सदस्य मिसूरी से सीनेटर रॉय ब्लंट ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि कैपिटल हमेशा से निशाने पर था.... हमें इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।’’

उन्होंने ‘एबीसी’ के कार्यक्रम ‘द वीक’ में कहा, ‘‘हम जो कुछ भी हैं कैपिटल उसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे अस्तित्व का महत्वपूर्ण प्रतीक है। कोई भी निर्णय लेते समय हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।’’

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल रसेल होनोरे ने जनवरी में हमले के बाद कैपिटल की सुरक्षा का मुआयना करने के बाद कहा था कि यह स्पष्ट है कि संसद भवन निशाने पर आ गया है।

होनोरे के कार्यबल ने कांग्रेस को परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सैकड़ों और पुलिस अधिकारियों को भर्ती करने, प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कड़ी करने, इसकी निगरानी प्रणाली को बढ़ाने और जल्दी से बाड़ लगाने के लिए योजनाओं को तैयार करने सहित कई सुझाव भी दिए थे। लेकिन रविवार को उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर बाड़ लगाना संभव नहीं है।

होनोरे ने ‘एबीसी’ से कहा, ‘‘ कैपिटल के अंदर, सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों के कई सदस्यों से बात करने के बाद, मुझे लगता है कि उन सभी का यही मानना है कि उनकी प्राथमिकता कैपिटल को सुरक्षित रखना है लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि लोगों की यहां शत प्रतिशत पहुंच हो।’’

उन्होंने बताया कि 11 सितम्बर 2001 के हमले के बाद नेशनल गार्ड के 250 कर्मी ‘‘दो साल तक कैपिटल में तैनात रहे। और हम ऐसा दोबारा होते हुए देख सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला