लाइव न्यूज़ :

ट्रंप की खुली चेतावनी, कहा- अमेरिका दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं ले सकता

By भाषा | Updated: December 27, 2018 10:16 IST

इराक में तैनात अमेरिकी सैनिकों से अचानक मिलने पहुंचे ट्रंप ने युद्धग्रस्त सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले का बचाव किया और कहा कि इसमें कोई देरी नहीं होगी।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक की अपनी पहली यात्रा के दौरान कहा कि अमेरिका दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं ले सकता। उन्होंने दूसरे देशों से भी जिम्मेदारियां बांटने के लिए कहा।

इराक में तैनात अमेरिकी सैनिकों से अचानक मिलने पहुंचे ट्रंप ने युद्धग्रस्त सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले का बचाव किया और कहा कि इसमें कोई देरी नहीं होगी।

अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करने के बाद ट्रंप ने बगदाद के पश्चिम में स्थित एअर बेस पर पत्रकारों से कहा, ‘‘अमेरिका लगातार दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं ले सकता।’’ 

यह अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप की पहली इराक यात्रा है। वह प्रथम महिला मेलानिया के साथ इराक के औचक दौरे पर पहुंचे।

ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका पर कोई और आतंकवादी हमला हुआ तो इसका ‘‘करारा जवाब’’ दिया जाएगा। उन्होंने सैनिकों से कहा, ‘‘अगर कुछ भी होता है तो जिम्मेदार लोगों को ऐसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे जो कभी किसी ने नहीं भुगते होंगे।’’ 

उन्होंने सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने और बाकी क्षेत्रीय देशों खासकर तुर्की पर आईएस के खिलाफ काम पूरा करने की जिम्मेदारी छोड़ने के फैसले का बचाव करते हुए कहा, ‘‘यह ठीक नहीं है कि सारा बोझ हम पर डाल दिया जाए।’’ 

ट्रंप ने गत सप्ताह विश्व और अपने देश को हैरत में डालते हुए अचानक घोषणा की थी कि अमेरिका, सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है। उन्होंने दलील दी कि अब सीरिया में अमेरिका की जरूरत नहीं है क्योंकि आईएस को हरा दिया गया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल