लाइव न्यूज़ :

एस्पर को हटाने के बाद ट्रंप के तीन विश्वासपात्र लोगों को रक्षा मंत्री पद के लिए नामित किया गया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 18:12 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 11 नवंबर (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रक्षा मंत्री मार्क एस्पर को हटाने के एक दिन बाद उनके तीन विश्वासपात्र लोगों को रक्षा मंत्री पद के लिए नामित किया गया है। इन तीन लोगों में ‘फॉक्स न्यूज’ के पूर्व कमेंटेटर भी शामिल हैं जो इस्लाम सहित अन्य मुद्दों पर आक्रामक टिप्पणी के कारण सीनेट के लिए नहीं चुने जा सके।

इस अचानक बदलाव से नागरिक एवं सैन्यकर्मी आशंकित हैं कि पता नहीं, अगला नंबर किसका हो सकता है। साथ ही जो लोग ट्रंप के वफादार नहीं हैं वे भी इस घटनाक्रम को लेकर चिंतित हैं।

निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ लेने से एक महीने पहले ट्रंप प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले कदमों को लेकर पेंटागन में चिंता बनी हुई है। इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ऐतिहासिक रूप से गैर राजनीतिक रही सेना का राजनीतिकरण करने का बृहद् प्रयास होगा ? 20 जनवरी को नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से पहले हालांकि नीतिगत निर्णयों में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। बहरहाल, चुनाव में हार स्वीकार करने से ट्रंप के मना करने के कारण सत्ता हस्तांतरण में बाधा आने की संभावना और बढ़ गई है।

नीति के लिए कार्यवाहक उपमंत्री जेम्स एंडरसन ने मंगलवार की सुबह इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह सेना के सेवानिवृत्त जनरल एंथनी टाटा को नियुक्त किया गया।

कुछ समय बाद ही नौसेना से सेवानिवृत्त वायस एडमिरल जोसफ करनन ने खुफिया विभाग के उपमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। करनन के स्थान पर एजरा कोहेन वाटनिक को नियुक्त किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल