लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने चक्रवात पर परमाणु बम गिराने की सलाह दी, बैठक में शामिल सदस्य बोले-हम इसका क्या करें

By भाषा | Updated: August 26, 2019 09:59 IST

ट्रंप का यह विचार नया नहीं है। इससे पहले 1950 में राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहोवर के कार्यकाल में एक सरकारी वैज्ञानिक ने यह सलाह दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबार बार उठने वाले परमाणु बम के विचार पर वैज्ञानिक पहले भी असहमति जता चुके हैं। अमेरिका में अक्सर चक्रवात आते रहते हैं। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में आने वाले चक्रवातों पर, यहां पहुंचने से पहले ही परमाणु बम गिराने की सलाह दी है ताकि उनका आवेग बाधित हो जाए।

एक्सियोस नाम की एक समाचार वेबसाइट ने रविवार को यह खबर दी। वेबसाइट में कहा गया है कि चक्रवात को लेकर हुई एक बैठक में ट्रंप ने जानना चाहा कि क्या अफ्रीका के तट पर चक्रवात बनने की प्रक्रिया को बाधित करने के लिए तूफान पर ही परमाणु बम गिराया जा सकता है।

एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्य यह कहते हुए निकले, ‘‘ हम इसका क्या करें ?’’

वेबसाइट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह बातचीत कब हुई। बताया जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस तरह की टिप्पणी पहली बार नहीं की है।

2017 में ट्रंप ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी से पूछा था कि क्या चक्रवातों के आने से पहले ही उन पर परमाणु बम गिराया जा सकता है।

खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रंप का ‘उद्देश्य बुरा नहीं है।’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल