लाइव न्यूज़ :

चीन के प्रति ट्रंप का कठोर रुख सही था - अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकेन

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ फरवरी अमेरिका के नवनियुक्त विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकेन ने चीन के प्रति पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कठोर रुख को सही ठहराते हुए कहा है कि बाइडन प्रशासन भी मजबूती के साथ ही बीजिंग से बातचीत करेगा।

सीएनएन के साथ साक्षात्कार में ब्लिंकेन ने चीन के प्रति ट्रंप के कठोर रुख पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रंप ने जिस तरह से इस मामले को संभाला वह गलत था, लेकिन उनका मूल सिद्धांत सही था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप चीन के प्रति कठोर रुख अपनाने के मामले में सही थे। यही सही कदम था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसमें अब हमें क्या करना है? हमें मजबूत स्थिति में रह कर चीन से बात करनी है। फिर चाहे वह संबंधों का कोई भी पहलू क्यों ना हो। भले ही वह सहयोगात्मक पहलू ही क्यों ना हो जो हमारे परस्पर हित में है, हमें मजबूत रहते हुए आगे बढ़ना होगा।’’

ब्लिंकेन ने कहा कि इसका अर्थ है, मजबूत सहयोगी तैयार करना। उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम ऐसा नहीं करेंगे तो हम पीछे छूट जाएंगे और और चीन उस रिक्ति को भरेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें