लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 राहत विधेयक की धनराशि बढ़ाने के ट्रंप के प्रस्ताव को रिपब्लिकन सांसदों ने खारिज किया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 19:17 IST

Open in App

(शब्द में सुधार करते हुए)

वाशिंगटन, 25 दिसंबर (एपी) रिपब्लिकन सांसदों ने कोविड-19 राहत पैकेज की धनराशि को 600 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 2,000 डॉलर करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 राहत विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए कहा था कि ज्यादातर अमेरिकियों के लिए 600 डॉलर की सहायता काफी नहीं है और उन्होंने संसद से इस राशि को बढ़ाकर 2,000 अमेरिकी डॉलर करने के लिए कहा था।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर संसद के सत्र की कार्यवाही कुछ ही मिनट चल सकी और लोग विधेयक पर ट्रंप के हस्ताक्षर का इंतजार करते रह गए। ट्रंप का प्रस्ताव ठुकराए जाने से अमेरिका में नागरिकों को दिये जाने वाले बेरोजगारी लाभ, सामाजिक सुरक्षा और अन्य आपातकालीन मदद पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, जिसके चलते अमेरिका में सोमवार मध्यरात्रि से सरकारी कामकाज बंद होने संभावना पैदा हो गई है।

रिपब्लिकन सांसद तथा सत्तापक्ष के नेता स्टेनी होयर ने कहा, ''हम सरकारी कामकाज बंद होने नहीं देना चाहते और न ही हम अमेरिकी नागरिकों को अंधेरे में छोड़ना चाहते।''

वहीं, मिसूरी से रिपब्लिकन सांसद रॉय ब्लंट ने बृहस्पतिवार को कहा था, ''राष्ट्रपति के लिये बेहतर यही होगा कि वह इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दें।''

इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार रात ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि इस विधेयक से विदेशों में बहतु अधिक धन पहुंचेगा, लेकिन अमेरिकियों को पर्याप्त राशि नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं कांग्रेस से इस विधेयक में संशोधन करने और 600 डॉलर की अत्यधिक कम राहत को बढ़ाकर 2,000 डॉलर या 4,000 डॉलर तक करने के लिए कह रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना