लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 राहत विधेयक की धनराशि बढ़ाने के ट्रंप के प्रस्ताव को रिपबल्किन सांसदों ने खारिज किया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 दिसंबर (एपी) रिपबल्किन सांसदों ने कोविड-19 राहत पैकेज की धनराशि को 600 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 2,000 डॉलर करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 राहत विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए कहा था कि ज्यादातर अमेरिकियों के लिए 600 डॉलर की सहायता काफी नहीं है और उन्होंने संसद से इस राशि को बढ़ाकर 2,000 अमेरिकी डॉलर करने के लिए कहा था।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर संसद के सत्र की कार्यवाही कुछ ही मिनट चल सकी और लोग विधेयक पर ट्रंप के हस्ताक्षर का इंतजार करते रह गए। ट्रंप का प्रस्ताव ठुकराए जाने से अमेरिका में नागरिकों को दिये जाने वाले बेरोजगारी लाभ, सामाजिक सुरक्षा और अन्य आपातकालीन मदद पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, जिसके चलते अमेरिका में सोमवार मध्यरात्रि से सरकारी कामकाज बंद होने संभावना पैदा हो गई है।

रिपबल्किन सांसद तथा सत्तापक्ष के नेता स्टेनी होयर ने कहा, ''हम सरकारी कामकाज बंद होने नहीं देना चाहते और न ही हम अमेरिकी नागरिकों को अंधेरे में छोड़ना चाहते।''

वहीं, मिसूरी से रिपबल्किन सांसद रॉय ब्लंट ने बृहस्पतिवार को कहा था, ''राष्ट्रपति के लिये बेहतर यही होगा कि वह इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दें।''

इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार रात ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि इस विधेयक से विदेशों में बहतु अधिक धन पहुंचेगा, लेकिन अमेरिकियों को पर्याप्त राशि नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं कांग्रेस से इस विधेयक में संशोधन करने और 600 डॉलर की अत्यधिक कम राहत को बढ़ाकर 2,000 डॉलर या 4,000 डॉलर तक करने के लिए कह रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल